छत्तीसगढ़

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, शिवनाथ नदी में नहाने उतरे दो किशोर बहे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

दुर्ग। जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र के गनियारी में शिवनाथ नदी में दो बच्चे नदी में नहाने उतरे, लेकिन तेज बहाव में बह गए। तत्काल इसकी सूचना पुलगांव थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी, जिसके बाद शुक्रवार को शाम 6 बजे तक सर्च किया गया, लेकिन शनिवार को सुबह SDRF के सर्च अभियान में एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, दुर्ग के उरला के रहने वाले आठ दोस्त शुक्रवार दोपहर जन्मदिन मनाने शिवनाथ नदी पहुंचे थे। बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद शाम करीब 4 बजे 14 वर्षीय रेहान खान और 12 वर्षीय आरव नदी में नहाने उतरे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी और तेज बहाव में आकर बह गए।

नदी किनारे मौजूद एक साथी ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण सफल नहीं हो सका। इसके बाद बच्चों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी है। शनिवार सुबह छह बजे से विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब दो घंटे बाद घटना स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर रेहान खान का शव बरामद कर पुलिस को सौंपा गया। आरव की तलाश अब भी जारी है।

See also  दिवाली छुट्‌टी पर खुला हाईकोर्ट: बीएससी ​नर्सिंग में अपग्रेड कॉलेजों को काउंसिलिंग में शामिल करने का आदेश

Related Articles

Leave a Reply