छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : ग्राम पंचायत रसेडा में फौजी सचिव और नये सरपंच ने लाया नवाचार, बुजुर्गो के लिए विशेष सुविधाएं

जांजगीर-चांपा। अकलतरा के ग्राम पंचायत रसेडा में फ़ौजी सचिव तथा नव निर्वाचित सरपंच ने बुजुर्गों के लिए नवाचार अपनाते हुए कुछ विशेष सुविधाएं देना तय किया है जिसके तहत आज 60 साल से उपर के बुजुर्गों को हजामत और मालिश करायीं गयी । इसके साथ ही किसी के घर परिवार के किसी व्यक्ति का देहांत हो जाने पर 15 सौ रुपए तात्कालिक सहायता राशि दी जाएगी जिससे पीड़ित परिजनों को कुछ राहत मिल सके । सेना से सेवानिवृत्त हो चुके फौजी सचिव इलाही मोहम्मद जिस भी गांव में रहे हैं वहां उन्होंने जनता से जुड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन बहुत बेहतर ढंग से किया है इसलिए आम जनता हमेशा सचिव इलाही मोहम्मद के कामो से खुश रहीं हैं इस बार वे रसेडा में स्थानांतरित होकर आये है और उन्होंने ठान लिया कि वे और नव निर्वाचित सरपंच श्रीमती जानकी भोला सिंह मिलकर गांव का कायाकल्प कर देंगे और आम जनता के लिए जो योजनाएं शासन ने बनाई है उसे जनता तक पहुंचा कर ही रहेंगे

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply