छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : कुदरी बैराज में डूबने से एक बालक की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

जांजगीर चांपा। चांपा क्षेत्र के प्रसिद्ध कुदरी बैराज में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां नहाने के दौरान एक 12 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान चिराग साहू पिता हेमलाल साहू, निवासी लालपुर थाना कोटा (बिलासपुर) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, चिराग इन दिनों महुदा गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां आया हुआ था। शनिवार की सुबह वह अपने परिजनों के साथ कुदरी बैराज में नहाने गया था। नहाते समय चिराग गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) को सूचना दी। राहत दल ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कुछ समय बाद बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

See also  ओवरहेड टैंक में उतरकर वाल्व ठीक कर रहा था ऑपरेटर, अचानक पानी के प्रेशर ने खींचा, डूबने से हुई मौत

इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply