छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : खोखरा में तलवार लहराकर लोगों में डर फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

जांजगीर। थाना जांजगीर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोखरा में रविवार को एक युवक द्वारा तलवारनुमा हथियार लहराकर लोगों को भयभीत करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम भैंसों थाना पामगढ़ निवासी अनुज टंडन (उम्र 35 वर्ष) खोखरा रोड धाराशिव के पास लोहे के तलवारनुमा हथियार को लहराते हुए राहगीरों को डराने और धमकाने का प्रयास कर रहा था। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

See also  बिलासपुर में हुई बर्ड फ्लू H5N1 की पुष्टि : शहरभर में प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध

आरोपी के पास से तलवारनुमा हथियार बरामद किया गया। आरोपी के इस कृत्य को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी की भूमिका सराहनीय रही, जिन्होंने टीम का नेतृत्व करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आम नागरिकों में पुनः सुरक्षा का भरोसा बहाल किया।

See also  9वीं के छात्र ने की आत्महत्या, आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला शव

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति भंग करने और कानून व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply