छत्तीसगढ़

मछली पकड़ते समय जाल में फंसा कोबरा सांप, मछुआरों के उड़े होश, किया गया रेस्क्यू

कोरबा। जिले के बालको नगर थाना क्षेत्र के दैहानपारा के तालाब में उस समय हड़कंप मच गया, जब मछुआरों के जाल में एक विषैला कोबरा सर्प फंस गया। मछुआरों को पहले लगा कि जाल में कोई बड़ी मछली फंसी है, लेकिन जैसे ही उन्होंने जाल को खींचा, उसमें से फन उठाए कोबरा को देखकर उनके होश उड़ गए।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

घटना की सूचना तत्काल एक युवक द्वारा स्थानीय सर्प मित्र अविनाश यादव को दी गई। अविनाश यादव मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक कोबरा को जाल से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। उनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Reply