देश

भागलपुर में भीषण सड़क हादसा: कांवरियों से भरी पिकअप वैन पानी में समाई, 5 कांवरियों की दर्दनाक मौत

बिहार: रविवार रात को शाहकुंड से सुल्तानगंज के बीच बड़ा सड़क हादसा हो गया. कावरियों से भरी पिकअप वैन पानी में पलट गई जिससे 5 लोगों की मौत हो गई. रात 12.50 बजे तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं. सभी कावरियों शाहकुंड से महतो थाना के रास्ते सुल्तानगंज जा रहे थे. महतो थाना के पास ही यह हादसा हुआ हैं. घायल कांवरिया शाहकुंड से महतो थाना के रास्ते सुल्तानगंज जा रहे थे. महतो थाना के पास ही यह घटना हुआ है. रात के करीब सवा बारह बजे शाहकुंड पीएचसी लाया गया. इसमें से एक की मौत हो गई थी. घटना की जानकारी मिलते ही शाहकुंड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. 

See also  मोदी सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम्' गीत के 6 छंद अनिवार्य

शाहकुंड से महतो थाना के रास्ते सुल्तानगंज जाने वाली सड़क संकरी है और कई जगहों पर अभी लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क के दोनों तरफ पानी भरा हुआ हैं. घायल कांवरियों के मुताबिक, पिकअप गाड़ी पर छोटा डीजे सेट था और वे लोग पूरे साजो-सामान के साथ गंगा स्नान करने सुल्तानगंज जा रहे थे. अधिकांश लोग शाहकुंड के पास खेरई गांव के रहने वाले थे. मृतक के परिजनों ने जानकारी दी कि सभी डीजे गाड़ी से सुल्तानगंज गंगा स्नान करने जा रहे थे. सुल्र्तानगंज में गंगा स्नान करने के बाद सभी जेठैरनाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए खाना होने वाले थे. सोमवारी को जल चढ़ाने की योजना थी.

See also  पुरी के होटल में देर रात बम हमला, दहशत में टूरिस्ट

Related Articles

Leave a Reply