छत्तीसगढ़

सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर हुए डिजिटल अरेस्ट, ठगों ने ऐंठे 88 लाख रुपये

रायपुर। डिजिटल अरेस्ट के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है, जिसमें पढ़े-लिखे लोग भी साइबर ठगों के जाल में फंस रहे हैं। ताजा मामला राजधानी रायपुर के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर का है, जिन्हें ठगों ने केंद्रीय एजेंसी का अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट किया और करीब एक महीने तक मानसिक रूप से प्रताड़ित कर 88 लाख रुपये एंठ लिए।

जानकारी के अनुसार, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में पदस्थ प्रोफेसर संतोष कुमार को साइबर ठगों ने कॉल कर खुद को केंद्रीय जांच एजेंसी का अधिकारी बताया। उन्होंने प्रोफेसर को मानव तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य गंभीर अपराधों में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद डरे-सहमे प्रोफेसर ने एक महीने की अवधि में ठगों के बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में कुल 88 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस ठगी के बाद प्रोफेसर ने पुलिस से शिकायत की, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच में जुट गई है।

See also  कूलर से जीआई पाइप में फैला करंट, रायपुर के छत्तीसगढ़ नगर में करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत

Related Articles

Leave a Reply