छत्तीसगढ़

रक्षाबंधन मनाकर लौट रहा था परिवार, बीच सड़क कार बनी आग का गोला, देखते ही देखते जलकर हो गई खाक

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे परिवार की कार धूं-धूंकर जल उठी. देखते ही देखते टाटा कंपनी की यह कार धूं-धूं कर जलने लगी. सिकोसा गांव का देवांगन परिवार त्यौहार मानाने के लिए अर्जुन्दा गया हुआ था. घटना अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के कोटगांव की है. राहत की बात रही कि सभी लोगों ने वक्त रहते गाड़ी से बाहर आकर अपनी जान बचाई.

जानकारी के मुताबिक, सीकोसा निवासी चंद्रिका देवांगन, उनकी बेटी-दमाद समेत 6 सदस्य रक्षाबंधन मनाने अर्जुन्दा गए हुए थे. त्यौहार मनाकर लौट रहे थे, इसी दौरान कोटगांव के पास उनकी कार की बोनट से धुंआ उठने लगा. चलती कार में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई. 

आग लगने के बाद कार में सवार लोग समय रहते बाहर आ गए. देखते ही देखते आग ने कार को पूरी तरह से चपेट में ले लिया, लगभग आधे घंटे में कर जलकर खाक हो गई. अर्जुन्दा पुलिस ने फायर ब्रिगेड को आग बुझाने के लिए सूचना दी, लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी. कार को सड़क से हटा दिया गया है. 

See also  छत्तीसगढ़: शादी देखकर घर लौट रही नाबालिक किशोरी से युवक ने किया बलात्कार

Related Articles

Leave a Reply