छत्तीसगढ़

घर में आया करैत, 9 माह की मासूम ने खिलौना समझकर चबा डाला… सांप की मौत, बच्ची सुरक्षित

जगदलपुर. जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम कोयेनार में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 9 महीने की मासूम मानवी कश्यप ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे सुनकर गांव वाले दंग रह गए. बच्ची ने घर में खेल-खेल में जहरीले सांप को पकड़कर दांतों से चबा डाला. वार इतना तेज था कि कुछ ही पलों में सांप ने दम तोड़ दिया. हैरानी की बात है कि इस घटना में बच्ची पूरी तरह से सुरक्षित है.

दरअसल, 13 अगस्त को घर में खेल रही मानवी की मां दीपिका की तबियत खराब थी, जबकि बाकी परिवार खेत में काम कर रहा था. मां ने बच्ची को कमरे में खेलने के लिए छोड़ दिया. तभी दरवाजे के पीछे छुपा एक जहरीला करैत सांप रेंग रहा था. मानवी ने उसे खिलौना समझकर पकड़ लिया और काटना शुरू कर दिया.

See also  युवक की हत्या के शक में ग्रामीणों ने काटा बवाल: पुलिस की टीम पर भी किया हमला, SP अभिषेक पल्लव को बंधक बनाने की कोशिश, हिरासत में लिए गए 40 लोग

बच्ची के दांतों के वार इतने तेज थे कि कुछ ही पलों में सांप ने दम तोड़ दिया. जब मां ने यह नजारा देखा तो घबराकर तुरंत परिजनों को बुलाया. परिवार बच्ची को फौरन मेकाज अस्पताल ले गया. डॉक्टरों की 24 घंटे की निगरानी के बाद मानवी पूरी तरह सुरक्षित पाई गई और अगले दिन छुट्टी दे दी गई. गांव में अब मानवी को लोग प्यार से नन्ही शेरनी कहकर पुकार रहे हैं, जिसने बिना डरे करैत जैसे खतरनाक सांप का सामना किया और जीत गई.

Related Articles

Leave a Reply