छत्तीसगढ़

HDFC बैंक में फर्जी चेक से 70 लाख रुपये की ठगी: 2 बैंक कर्मचारी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ठगी से संबंधित मामले में सरकण्डा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां एचडीएफसी बैंक में फर्जी चेक से 70 लाख की ठगी का खुलासा हुआ है। इस ठगी में शामिल 2 बैंक कर्मचारी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, गुड़गांव कंपनी के खाते से 1 करोड़ 40 लाख की फर्जी निकासी का मामला है। आरोपी एडवर्ड थॉमस ने सरकण्डा शाखा से 70 लाख रुपए निकाले थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

महिला डिप्टी डायरेक्टर से ठगी
वहीं 20 जुलाई को भी राजधानी रायपुर से साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया था। संचालनालय में पदस्थ महिला डिप्टी डायरेक्टर से साइबर अपराधियों ने शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर करीब 90 लाख रूपये की ठगी कर ली। मार्च महीने से लेकर अब तक अलग-अलग किश्तों में यह ठगी की गई है। जानकारी के अनुसार, ठगों ने महिला अधिकारी को शेयर मार्केट में भारी रिटर्न मिलने का झांसा दिया। शुरुआत में मामूली रकम निवेश कर अच्छा लाभ दिखाया गया, जिससे विश्वास में लेकर आरोपी लगातार किश्तों में बड़ी रकम मंगाते रहे।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

जल्द होगा साइबर ठगों का भंडाफोड़
महिला ने फोनपे और RTGS (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) के माध्यम से कुल 90 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब काफी समय बीतने के बाद भी लाभ नहीं मिला तो महिला को ठगी का अहसास हुआ। पीड़िता की शिकायत पर राखी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने कहा कि, जल्द ही आरोपियों का सुराग निकाला जाएगा और साइबर ठगों के गिरोह का भंडाफोड़ किया जाएगा।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

Related Articles

Leave a Reply