छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा पुलिस की बड़ी सफलता – अपहृत 8 वर्षीय बालक सकुशल बरामद, ग्रामीणों ने किया सम्मान

जांजगीर चांपा। थाना मुलमुला एवं साइबर टीम जांजगीर की संयुक्त कार्रवाई में थाना मुलमुला क्षेत्र से अपहृत 8 वर्षीय मासूम बालक को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सकुशल बरामद कर लिया गया। इस सराहनीय सफलता पर ग्राम लगरा के ग्रामीणों ने थाना मुलमुला पुलिस एवं पूरे स्टाफ को गांव आमंत्रित कर पुष्प गुच्छ और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

ग्रामवासियों ने पुलिस टीम का खुले दिल से स्वागत करते हुए जांजगीर पुलिस के प्रति आभार और धन्यवाद प्रकट किया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी टल गई और बच्चे को सुरक्षित परिवार तक पहुंचाया जा सका।

See also  बढ़े बिजली के दाम तो कांग्रेस लालटेन लेकर सड़कों पर उतरी.. साय सरकार को लिया निशाने पर, जानें क्या कहा

Related Articles

Leave a Reply