छत्तीसगढ़

यूरिया खाद की किल्लत: किसानों का अल्टीमेटम – 24 घंटे में नहीं मिला खाद तो होगा चक्का जाम

सक्ति। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में इस समय यूरिया खाद की कमी से किसान जूझ रहें हैं ,, सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक के किसानों को भी खाद की कमी का सामना करना पड़ रहा है,, आज फरसवानी समिति अंतर्गत गोबरभाठा और चुरतेला के किसानों ने खाद की कमी से तंग आकर डभरा एसडीएम कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा है,

उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से अधिकारियों को आगाह किया है कि यदि उन्हें 24 घंटे के भीतर यूरिया खाद पर्याप्त मात्रा में नहीं दी जाती है,,तो सभी किसान सड़क पर उतरने पर मजबूर रहेंगे और उग्र आंदोलन के साथ चक्का जाम भी करेंगे। किसानों का कहना है कि पिछले एक माह से हमारे द्वारा आवेदन निवेदन के माध्यम से खाद मांगा जा रहा है परंतु आज खेती का समय निकलते जा रहा है और उन्हें यूरिया खाद अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाया है

See also  बालोद में बारिश का प्रलय काल, लोंडी और बिरेतरा के बीच बना पुलिया बहा

कुछ किसानों का कहना है कि अभी एक बोरा भी यूरिया खाद उन्हें नहीं मिला है ! उन्होंने कहा कि यदि हमें जल्द यूरिया खाद नहीं मिलता है तो हम उग्र आंदोलन के साथ चक्का जाम भी कर सकते हैं, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी !

Related Articles

Leave a Reply