देश

दुनिया का पहला बिना ड्राइवर वाला तीन-पहिया वाहन भारत में लॉन्च, टेस्ला जैसे हैं फीचर्स, जानें कीमत

Omega Seiki Mobility (ओमेगा सेकी मोबिलिटी) (OSM) (ओएसएम) ने भारतीय बाजार में Swayamgati (स्वयंगति) लॉन्च किया, जो दुनिया का पहला प्रोडक्शन-रेडी ऑटोनॉमस इलेक्ट्रिक तीन-पहिया वाहन है। इसका वाणिज्यिक रोलआउट तुरंत शुरू हो गया है और बुकिंग भी चालू है।

कीमत और वेरिएंट
पैसेंजर वेरिएंट की कीमत करीब 4 लाख रुपये है। जबकि जल्दी ही लॉजिस्टिक/कार्गो वर्जन लॉन्च किया जाएगा जिसकी कीमत करीब 4.15 लाख रुपये होगी। यह वाहन एक बैटरी से संचालित होता है, जो एक चार्ज पर 120 किलोमीटर तक की रेंज देता है। इसमें ओएसएम का इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म और AI-आधारित ऑटोनॉमी सिस्टम शामिल है।

टेक्नोलॉजी और फीचर्स
स्वयंगति में Lidar, जीपीएस, AI-आधारित ऑब्स्टेकल डिटेक्शन (6 मीटर तक), मल्टी-सेंसर नेविगेशन और रिमोट सेफ्टी कंट्रोल शामिल हैं। ये सिस्टम इसे एयरपोर्ट, टेक्नोलॉजी पार्क, स्मार्ट कैंपस, इंडस्ट्रियल हब और भीड़भाड़ वाले शहरी इलाकों में ऑटोनॉमस रूप से चलाने योग्य बनाते हैं।

See also  लंबे समय से बीमार चल रहे भगवान जगन्नाथ हुए स्वस्थ, अब नगर के भ्रमण पर निकले

भारतीय परिस्थितियों के लिए डिजाइन
स्वयंगति खास तौर पर भारत के ट्रैफिक और विविध इलाकों के लिए डिजाइन किया गया है। यह हाई-डेन्सिटी, लो-स्पीड ट्रैफिक और स्मार्ट सिटी, इंडस्ट्रियल जोन और ट्रांसपोर्ट हब के लिए उपयुक्त है। पूरी तरह इलेक्ट्रिक होने के कारण इसकी टेलपाइप एमिशन शून्य और ऑपरेशनल कॉस्ट कम है।

टेस्टिंग और सुरक्षा
वाहन पहले ही 3-किमी ऑटोनॉमस रूट पर चरण-1 की टेस्टिंग पूरी कर चुका है। जिसमें 7 स्टॉप्स, रियल-टाइम ऑब्स्टेकल डिटेक्शन और बिना मानव हस्तक्षेप के सुरक्षित पैसेंजर मूवमेंट शामिल हैं। चरण 2 में नियंत्रित वातावरण में वाणिज्यिक रोलआउट शुरू होगा।

कंपनी के फाउंडर और चेयरमैन उदय नारंग ने कहा, “स्वयंगति सिर्फ एक प्रोडक्ट लॉन्च नहीं है, यह भारतीय ट्रांसपोर्ट के भविष्य में एक बड़ा कदम है। ऑटोनॉमस वाहन अब भविष्य की कल्पना नहीं, बल्कि वर्तमान आवश्यकता हैं। हमने दिखाया है कि भारत ग्लोबल ट्रेंड्स को फॉलो करने की बजाय उन्हें लीड कर सकता है।”

See also  संविधान बदलने के सवाल पर मेरठ से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल का जवाब हुआ वायरल

कंपनी के चीफ स्ट्रेटजी ऑफिसर, विवेक धवन ने कहा, “स्वयंगति गहन आरएंडडी और स्पष्ट विजन का परिणाम है- जो ऑटोनॉमी को हर किसी के लिए सुलभ बनाना है। यह पारंपरिक ईवी बाधाओं को पार करते हुए इंटेलिजेंट सिस्टम्स को रोजमर्रा की मोबिलिटी में शामिल करता है।”

Related Articles

Leave a Reply