छत्तीसगढ़

बिलासपुर में मुस्लिम युवक ने शिवलिंग में पेशाब किया, हिंदू संगठन ने की मुस्लिम बस्ती में तोड़फोड़, हिरासत में आरोपी

बिलासपुर। शुक्रवार देर रात माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। हिंदू संगठन का आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने शिवलिंग में पेशाब कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक का नाम अशरफ खान है। आरोप है कि उसने अशोक नगर के दुर्गा मंदिर में स्थित शिवलिंग में पेशाब किया है। जिसकी खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया।

इस घटना से नाराज लोगों ने मुस्लिम बस्ती में पथराव और तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही फौरन पुलिस मौके पर पहुंची और नाराज लोगों को समझाइश दी। तब जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि, इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शिवलिंग से छेड़छाड़ और पेशाब करने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। नाराज भीड़ ने हंगामा करते हुए आसपास की मुस्लिम बस्ती में पथराव और तोड़फोड़ की। कई घरों के शीशे टूट गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इस पूरे मामले में बिलासपुर CSP निमितेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद अशरफ खान के नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से इलाके में पुलिस बल तैनात है।

See also  केशकाल घाट में लंबा जाम: ट्रेलर और ट्रक में आमने- सामने भिड़ंत, घंटों से आवाजाही ठप

Related Articles

Leave a Reply