छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

धान खरीदी शुरू होने से पहले सेवा सहकारी समिति ने दिया अनिश्चतकालीन आंदोलन का अल्टीमेटम

जांजगीर-चाम्पा। धान खरीदी सहकारी कर्मचारी संघ द्वारा आगामी 3 नवंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन करने का फैसला लिया गया है। जिसके तारतम्य में 24 अक्टूबर शुक्रवार को जिला स्तरीय ज्ञापन रैली का आयोजन किया। ज्ञापन रैली में सैकड़ों की संख्या में सहकारी समिति के कर्मचारी शामिल हुए। इसके बाद 28 अक्टूबर को एक दिवसीय महाज्ञापन रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के सभी जिले के कर्मचारी शामिल होंगे। जिसमें शासन के विभिन्न मंत्रियों को कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद तीन से 11 नवंबर तक संभाग स्तरीय अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर को राजधानी रायपुर में धरना स्थल पर प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

See also  PM सूर्यघर योजना में बड़ा अपडेट: छत्तीसगढ़ में सोलर उपभोक्ताओं को बची हुई बिजली का मिलेगा फायदा, अगले बिल में होगा समायोजन

संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद मिश्रा, जिलाध्यक्ष रवि राठौर, मनेंद्र शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा कैबिनेट में धान खरीदी 15 नवंबर से जारी करने का निर्णय ले लिया है। इधर पिछले साल हुई धान खरीदी का प्रदेश के कई सोसाइटी में भी आज उठाव हेतु धान शेष है एवं समय पर समानुपात में सभी समितियों से धान उठाव नहीं होने से समितियां को करोड़ों का नुकसान भी हुआ है। जिसका सीधा असर कर्मचारियों के वेतन पर पड़ा है। गत वर्ष भी प्रदेश संगठन ने संभाग स्तरीय आंदोलन 12 दिनों तक किया था। मुख्यमंत्री ने भी प्रदेश संगठन से मिलकर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। यहां तक खाद्य सचिव एवं सहकारिता पंजीयक ने भी लिखित में मागों के संबंध में लिखित पत्र जारी किया था। फिर भी परिणाम शून्य निकला। अब प्रदेश के लगभग 15 हजार कर्मचारियों ने आने वाले दिनों में हड़ताल करने का फैसला लिया है। ताकि सरकार उनकी मांगों को सुने और उनके हित में कोई ठोस निर्णय ले सके।

See also  छत्तीसगढ़ की लुटेरी दुल्हन ने एमपी में की लूट : शादी के दूसरे दिन ही लाखों रुपये और चांदी के जेवरात लेकर भाग निकली

Related Articles

Leave a Reply