छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के जाने-माने अभिनेता सलीम अंसारी का निधन, छॉलीवुड में शोक की लहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकार और अभिनेता सलीम अंसारी के निधन की खबर से पूरे छॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है। सलीम अंसारी ने अपने अभिनय से छत्तीसगढ़ी फिल्मों में एक खास पहचान बनाई थी और कई यादगार किरदारों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।

उनके निधन की जानकारी सामने आते ही सोशल मीडिया पर कलाकारों और प्रशंसकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कई कलाकारों ने उन्हें छॉलीवुड की आत्मा और एक प्रेरणादायक कलाकार बताया है।

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि सलीम अंसारी का जाना छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

See also  घर के बाहर खून से लथपथ मिली महिला, दुष्कर्म के बाद हत्या के प्रयास की आशंका

Related Articles

Leave a Reply