छत्तीसगढ़

बड़ा खुलासा: नक्सली करने लगे लैब का उपयोग, कांकेर एनकाउंटर में हुआ खुलासा, पुलिस भी हैरान

कांकेर

कांकेर में कल छोटेबेटियां थाना क्षेत्र के विनागुंडा गांव के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई जिसमें एक के महिला नक्सली ढेर हुई। महिला नक्सली से हथियार के साथ-साथ पहली बार मुठभेड़ स्थल से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने निकल कर आई है। दरअसल नक्सली अपने सुरक्षित ठिकाने पर प्रयोगशाला यानी लैब बनाये हुए थे जिसे जवानों ने ध्वस्त कर दिया साथ ही लैब के सामानों को अपने साथ ले आए।

नक्सलियों के लैब से भारी मात्रा में प्रयोगशाला में उपयोग होने वाले सामान बरामद हुआ है। नक्सलियों के लैब से सूक्ष्मदर्शी, नाइट्रिक एसिड, थर्मोमीटर, टेस्ट ट्यूब, ट्रांजिस्टर, वर्नियर कैलीपर्स सहित कई भौतिक और रसायन विज्ञान लैब में उपयोग होने वाले समाग्रीयां और एक अंग्रेजी में लिखा हुआ विज्ञान की किताब के पन्ने मौके से बरामद हुआ हैं। पहली बार जंगल में नक्सलियों के ठिकाने से इस प्रकार से लैब के समान मिलाना कई सारे सवालों को जन्म जरूर दे रहा है। पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से जांच रही है।

See also  अय्याश पटवारियों मौज मस्ती पड़ी फीकी: पत्नी पहुंची बेलन लेकर साली के हाथ में था डंडा, एक महिला के घर में थे तीन पटवारी, लोगों ने जमकर पीटा..

इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज: एनकाउंटर के बाद इलाके में सर्चिंग अभियान को तेज कर दिया गया है. फोर्स का मानना है कि इलाके में अभी और नक्सली छिपे हो सकते हैं। नक्सलियों की धरपकड़ के लिए फोर्स जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रही है. साल 2024 में अबतक हुए मुठभेड़ों में 139 नक्सली मारे गए हैं. एनकाउंटर में ढेर हुए 139 नक्सिलयों में से अकेले 137 नक्सली बस्तर में ढेर हुए हैं. जबकी दो नक्सली धमतरी जिले में मारे गए है।

Related Articles

Leave a Reply