कोरबाछत्तीसगढ़

महिला ने चौराहे पर कपड़े उतारकर किया हंगामा, ऑटो चालक से विवाद के बाद हाई-वोल्टेज ड्रामा

कोरबा. नगर के चौराहे पर उस वक्त लोग हैरान रह गए, जब ऑटो से उतरी एक महिला ने अचानक अपने कपड़े उतारकर हंगामा शुरू कर दिया। वह लोगों को गालियां भी देती रही। महिला का बच्चा भी वहीं खड़ा था, जिससे लोग और भी बेचैन नजर आए। यह मामला कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर का बताया जा रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडया पर वायरल भी हो रहा है। हालांकि पुलिस तक कोई शिकायत नहीं पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक, महिला अपने बच्चे के साथ ऑटो में सफर कर रही थी। रास्ते में किसी बात को लेकर उसका चालक से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर वह ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे के पास उतरी और अचानक अपने कपड़े उतार दिए। इसके बाद वह बच्चा लेकर चौराहे की तरफ चल दी और लोगों को अपशब्द कहती रही। फिलहाल महिला कौन है, कहां से आई है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। स्थानीय लोग भी इस घटना को लेकर हैरान हैं। वहीं ऑटो चालक की पहचान भी अब तक नहीं हो पाई है।

See also  कई डॉक्टर छोड़ सकते है नौकरी, वजह स्वास्थ्य विभाग का आदेश

ऑटो चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ऑटो चालक के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष आजम खान ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि विवाद किस ड्राइवर से हुआ था। उन्होंने कहा कि जैसे ही जानकारी सामने आती है, आरोपी चालक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शिकायत मिलते ही होगी कार्रवाई : सीएसपी

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि अब तक इस मामले में न तो थाने और न ही किसी चौकी में कोई शिकायत दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि अगर शिकायत मिलती है तो पुलिस कार्रवाई करने में देर नहीं करेगी।

See also  छत्तीसगढ़ में एक लाख फर्जी आधार में 162 वर्षीय वृद्धा की तलाश, 100 साल से ज्यादा के 1806 लोग

Related Articles

Leave a Reply