संदिग्ध हालत में मंत्री सहित दो लोगो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़। रायगढ़ जिले के संबलपुरी के जंगल में 2 ग्रामीणों की लाश मिलने से सनसनी मच गई है। मृतकों की पहचान पुनीलाल यादव उर्फ मंत्री यादव (51 साल) और संदीप उरांव (24 साल) के रूप में हुई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है 09 दिसंबर की सुबह चार बजे सात लोग शिकार के लिए निकले थे। लेकिन शाम तक पुनी लाल उर्फ मंत्री यादव और संदीप घर नहीं लौटे थे। 2 दिन खोजबीन के बाद 12 दिसंबर की शाम परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। अगले दिन जानकारी मिली की दोनों की लाश मिली है।
13 दिसंबर की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद वन अमला और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों का शव झाड़ियों के बीच पड़ा था। दोनों मृतक ग्राम छोटे रेगड़ा के रहने वाले हैं। एक के हाथ में जलने के निशान भी हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
ग्राम बेरला के कोटवार सौकीलाल सारथी ने आरोप लगाया है कि शिकार के लिए 7 लोग गए थे, सभी लौट गए लेकिन किसी ने अन्य ग्रामीणों की जानकारी नहीं दी। करंट लगने से मौत की बात सामने आई है। लेकिन साथियों ने बचने के लिए छिपाया है। पुलिस ने 4 युवकों ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। 1 की तलाश जारी है।




