छत्तीसगढ़

दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले सीएम साय: तीन चरणों में आयोजित होने वाले ‘बस्तर पंडुम 2026’ में आने के लिए दिया निमंत्रण

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार से दिल्ली दौरे पर हैं। शनिवार को सीएम श्री साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें ‘बस्तर पंडुम 2026’ में आमंत्रित किया। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘बस्तर पंडुम 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। यह आयोजन तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसका अंतिम चरण फरवरी 2026 में बस्तर में संपन्न होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जनजातीय संस्कृति से जुड़े इस आयोजन की सराहना करते हुए बस्तर पंडुम 2026 के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भी की मुलाकात
सीएम श्री साय ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। श्री साय ने इस अवसर पर श्री नबीन को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान दोनो नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। उल्लेखनीय है कि, शुक्रवार की देर शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाक़ात कर छत्तीसगढ़ को खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के आयोजन की जिम्मदारी सौंपने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

Related Articles

Leave a Reply