छत्तीसगढ़

इस गांव में शराब पीने और गाली-गलौज करने पर लगेगा 5100 रुपए जुर्माना, बताने वाले को 2100 रुपए

इस गांव में शराब पीने और गाली-गलौज करने पर लगेगा 5100 रुपए जुर्माना, बताने वाले को 2100 रुपए

दुर्ग। जिले के लोहरसी ग्रामसभा ने महिला सुरक्षा, सामाजिक अनुशासन और सामुदायिक सहभागिता की मजबूत मिसाल है। करीब 2600 की आबादी वाले ग्राम लोहरसी के बीचों-बीच खुले मैदान में हर शाम शराबियों की महफिल सजती थी। देर रात तक चलने वाली गाली-गलौज और विवाद के कारण महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया था, वहीं बच्चे भी घर से बाहर जाने में डरते थे।

लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान के लिए ग्राम सरपंच की पहल पर ग्रामसभा ने एकजुट होकर सख्त और ऐतिहासिक निर्णय लिए, जो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गए हैं। संपूर्ण बस्ती पारा क्षेत्र में शराब सेवन और गाली-गलौज पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

See also  जशपुर में धान उठाते समय मशीन के पट्टे में फंसी महिला, मौके पर ही चली गई जान

बस्ती फंड में जमा होगा जुर्माना

ग्रामसभा के निर्णय के अनुसार शराब सेवन या गाली-गलौज करते पाए जाने पर 5100 रुपए का अर्थदंड लगाया जाएगा। यह राशि बस्ती फंड में जमा होगी। वहीं शराब पीने की सूचना देने वाले को प्रोत्साहन स्वरूप 2100 रुपए बस्ती फंड से दिए जाएंगे। जुर्माने की राशि नकद वसूली जाएगी और इसका उपयोग गांव के विकास कार्यों में किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply