छत्तीसगढ़

कलेक्टर दीपक सोनी को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस विभाग में डायरेक्टर नियुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कलेक्टर और 2011 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक सोनी को केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण पद मिला है। उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली में डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

दीपक सोनी इससे पहले दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी केंद्र प्रतिनियुक्ति के लिए राज्य सरकार ने पहले ही सहमति दे दी थी, जिसके बाद अब आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, दीपक सोनी की यह नियुक्ति पांच वर्षों की अवधि या आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। उन्हें अपने वर्तमान पद से कार्यमुक्त किया जाएगा और तीन सप्ताह के भीतर नई जिम्मेदारी संभालनी होगी।

See also  FB पर फ्रेंडशिप....फिर शादी का वादा करके बनाया शारीरिक संबंध...युवक ने शादी से किया इनकार, गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply