छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

डॉ. अंबेडकर की तस्वीर और संविधान की किताब लेकर जेल से बाहर निकले विधायक बालेश्वर, कहा – सत्यमेव जयते, मुझे फर्जी मामले में फंसाया गया

जांजगीर-चांपा। किसान से धोखाधड़ी के आरोप में जेल में बंद जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज जिला जेल से रिहा कर दिया गया। विधायक की रिहाई के दौरान जेल परिसर में समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित सैकड़ों समर्थक विधायक के स्वागत के लिए पहुंचे।

जेल से बाहर निकलते ही विधायक बालेश्वर साहू का गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। खास बात यह रही कि बालेश्वर साहू जेल के अंदर से बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लेकर बाहर आए। इसके बाद वे संविधान की पुस्तक लेकर कार में चढ़े और कहा, सत्यमेव जयते। मुझे किसान बनकर एक फर्जी मामले में फंसाया गया। राज्य सरकार पर दबाव बनाकर किसान राजकुमार शर्मा ने यह षड्यंत्र रचा था।

See also  बिजली विभाग की सख्ती : 439 सरकारी दफ्तरों के कनेक्शन काटे, 172 करोड़ का बिल अब भी बाकी

विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि जिसको जो करना था, उसने कर लिया, अब उन्हें अपना रास्ता आगे बढ़ाना है। अब जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास पर पूरा ध्यान दूंगा। विधायक की रिहाई के बाद समर्थकों में भारी उत्साह है।

Related Articles

Leave a Reply