छत्तीसगढ़

इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा, 6 मजदूरों की मौत, 5 की हालत गंभीर

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में इस्पात संयंत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां क्लिनिकल फर्नेस के दौरान जोरदार ब्लास्ट में छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद संयंत्र परिसर में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम बकुलाही स्थित प्लांट में हुई है।

See also  नवरात्रि पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन होंगे आसान, डोंगरगढ़ में रूकेगी ये 10 ट्रेनें, पैसेंजर ट्रेनों का भी हुआ विस्तार

घटना की सूचना मिलते ही बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी सहित भाटापारा ग्रामीण पुलिस के साथ ही बलौदाबाजार से पुलिस बल तत्काल मौके पहुंच गए हैं. जानकारी के मुताबिक, घायलों को पहले भाटापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया है।

इस घटना पर मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा है कि इस मामले में जांच होनी चाहिए। मजदूरों की मौत कैसे हुई है, किन परिस्थितियों में हुई है, सुरक्षा के उपकारण थे या नहीं थे, सभी विषयों की जांच होनी चाहिए।

See also  पिता ने 5 साल के बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला, पारिवारिक विवाद में उठाया कदम, गिरफ्तार

कलेक्टर दीपक सोनी औ SP भावना गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हुई है और पांच घायल हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। संयंत्र प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।

See also  रायपुर बस स्टैंड से चोरी हुई बस बरामद : होली के बाद से फरार था आरोपी,  जांजगीर-चांपा के अकलतरा में पुलिस ने दबोचा

हादसे में ये लोग घायल

  1. मोटाज अंसारी, 26 बढ़ई सेंटर- एमएस
  2. सराफत अंसारी, 32 बढ़ई – एमएस
  3. साबिर अंसारी, 37 बढ़ई-एमएस
  4. कल्पू भुइया, 51 हेल्पर
  5. रामू भुइया, 34 हेल्पर

Related Articles

Leave a Reply