छत्तीसगढ़

सनी लियोनी इवेंट के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, इवेंट रद्द कराने दी अंतिम चेतावनी

राजधानी रायपुर में 22 फरवरी को प्रस्तावित बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के कार्यक्रम को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सनी लियोनी की रायपुर यात्रा की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया, जो अब सड़कों तक पहुंचने की आशंका जता रहा है। इस बीच बजरंग दल ने कार्यक्रम को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए एक बार फिर चेतावनी जारी की है।

बजरंग दल के नेताओं का कहना है कि रायपुर में इस तरह के कार्यक्रम से सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को ठेस पहुंचती है। संगठन का आरोप है कि ऐसे आयोजनों से युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ता है। इसी क्रम में बजरंग दल के नेता विजेंद्र वर्मा ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करेगा और किसी भी अव्यवस्था की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

See also  फर्जी पुलिस बनकर युवती से ठगी, पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाया, 9500 रुपए लिए

गौरतलब है कि शुरुआती विरोध के बाद आयोजकों ने विवाद को शांत करने की कोशिश करते हुए प्रचार सामग्री में बदलाव किया। पोस्टरों से सनी लियोनी की तस्वीर हटाकर कार्यक्रम को “डीजे सनी नाइट” के रूप में प्रचारित किया गया, लेकिन इसके बावजूद विरोध थमता नजर नहीं आ रहा है।

बताया जा रहा है कि सनी लियोनी 22 फरवरी को रायपुर के रामा वर्ल्ड में आयोजित एक नाइट डीजे पार्टी में शामिल होने वाली हैं। कार्यक्रम को लेकर एक प्रमोशनल वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी वीडियो के बाद विरोध और तेज हो गया है।

फिलहाल पूरे मामले को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस की नजर सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी बनी हुई है। वहीं, यह देखना अहम होगा कि बढ़ते दबाव के बीच आयोजक कार्यक्रम को लेकर क्या अंतिम फैसला लेते हैं और प्रशासन किस तरह की रणनीति अपनाता है।

See also  RTO ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड : APK फाइल बनाकर बनाया शिकार, युवक के खाते से 7.42 लाख पार

Related Articles

Leave a Reply