छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

‘जनादेश परब’ में शामिल हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, कहा- हम छाती ठोंककर बोलते हैं, हमने 2 साल में सभी वादे पूरे किए

जांजगीर-चांपा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज छत्तीसगढ़ के जांजगीर पुलिस लाइन में आयोजित ‘जनादेश परब’ में शामिल हुए. उन्होंने जय सतनाम के नारे के साथ आमसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार ने शानदार 2 साल पूरे किए हैं, इसके लिए बहुत-बहुत बधाई. बघेल सरकार में आतंक था, भ्रष्टाचार था, जो वादे किए वो निभाए नहीं, नक्सलवाद के साथ समझौतावाद था. आप सबने ऐसी सरकार को उखाड़ फेंका, और कमल का फूल खिलाया है.

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा, वह किया है. और जो नहीं कहा था, वह भी करके दिया है. इसलिए हम छाती ठोंककर बोलते हैं कि हमने 2 साल में सभी वादे पूरे किए है. हमने कहा था कि हम गांव गरीब के लिए काम करेंगे. हमने 5 लाख 62 हजार मजदूरों को आर्थिक मदद देने का काम किया. साथ ही 32 हजार नौकरियों की भर्ती की प्रक्रिया की जा रही है. युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरी मिलेगी. 

See also  छत्तीसगढ़ के 7 अफसरों IAS AWARD : केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी पदोन्नति की स्वीकृति

नक्सलियों से दोस्ती करती थी कांग्रेस की सरकार : जेपी नड्डा

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार नक्सलियों से दोस्ती करती थी, समझौता करती थी. हमारी सरकार ने उनसे लोहा लिया और अब मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा. 

उन्होंने आगे कहा कि भारत आज विश्व में चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. देश अब तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है. देशभर में सड़कों का जाल बिछ रहा है. 60% का ग्रोथ है. आज हमारे यू ट्यूबर, एनफ्लुएंसर गांव-गांव में हैं. सब्जी वाला भी QR कोड से पेमेंट ले रहा है. 92% मोबाइल भारत में बन रहा है. ये है बढ़ता भारत…

See also  जांजगीर-चांपा : दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक… दो युवकों की मौत

केंद्रीय मंत्री नड्डा ने जनता को संबोधित करते हुए आगे बताया कि 4 मेडिकल कॉलेज जोड़े जा रहे हैं, जिनमें जांजगीर भी शामिल है. दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज खुल रहा है. छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में कुल 2500 सीटें हैं. साथ ही बिलासपुर, राजनांदगांव में सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल खुल चुके हैं.

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का कांग्रेस पर प्रहार

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस से कहा कि आप जिस तरह देश मे काम कर रहे हैं, आपको सफलता नहीं मिलेगी. जिस तरह पीएम मोदी, सीएम विष्णुदेव साय की सरकार काम कर रही है, हम काम कर रहे हैं, आपको सफलता नहीं मिलेगी.

See also  कर्जे में डूबे दोस्त ने रची चोरी की झूठी कहानी, पार्किंग से पैसे ले जाने 2 लाख रुपए में हुई थी डील, पुलिस ने बरामद किए 36.50 लाख रुपए

उन्होंने आमसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जब संसद चलती है, तो राहुल गांधी जर्मनी में बोल रहे होते हैं. मोदी को गाली देते हैं, ऐसा विपक्ष टिकेगा क्या..? उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ये नहीं जानती की जनता क्या चाहती है. 

उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर बनने पर, ऑपरेशन सिंदूर पर  सवाल उठाते हो… आप नामदार लोग हो. राजनीति शौकिया करते हो, चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हो. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस माओवादी और मुस्लिम लीगी कांग्रेस को सदा के लिए विदा करें. भविष्य में भी बीजेपी की सरकार बनाएं.

Related Articles

Leave a Reply