छत्तीसगढ़

अटल आवास का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, राजनांदगांव में फर्जी निगम कर्मचारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

राजनांदगांव। अटल आवास एवं हाउसिंग बोर्ड योजना के तहत मकान दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपित को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। आरोपित स्वयं को नगर निगम राजनांदगांव का कर्मचारी बताकर लोगों का विश्वास जीतता था और अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से करीबी संबंध होने का दावा कर ठगी की वारदात को अंजाम देता था।

गिरफ्तार आरोपित योगेश्वर पांडे उर्फ सोनू पाण्डे 40 वर्ष, ग्राम मोहतरा, जिला मुंगेली का निवासी है, जो वर्तमान में रायपुर के इन्द्रप्रस्थ कालोनी में रह रहा था। आरोपित ने अटल आवास एवं हाउसिंग बोर्ड में मकान आवंटित कराने के नाम पर प्रार्थी ईशनिवय सिंह सहित कई लोगों से कुल आठ लाख 17 हजार रुपये ऐंठ लिए थे।

  • मामले की शुरुआत दिसंबर 2024 में हुई, जब प्रार्थी अपने मित्र के साथ मकान योजना की जानकारी लेने नगर निगम कार्यालय पहुंचा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात योगेश्वर पांडे से हुई।
  • आरोपी ने स्वयं को नगर निगम का बाबू बताते हुए मकान दिलाने का भरोसा दिलाया। उसने अधिकारियों और नेताओं से पहचान होने का दावा करते हुए लोगों को निर्माणाधीन मकानों का निरीक्षण भी कराया, जिससे वे उसके झांसे में आ गए।
  • जब लंबे समय तक मकान आवंटन नहीं हुआ और रुपये वापस नहीं मिले, तब पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ। शिकायत मिलने पर थाना बसंतपुर में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
  • पुलिस ने लगातार पतासाजी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपित का पता लगाया। अंततः उसे रायपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने ठगी की वारदात स्वीकार कर ली।
  • पुलिस ने आरोपित को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
See also  रायगढ़ स्टील प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट, 4 मजदूर बुरी तरह झुलसे, मची अफरा तफरी

Related Articles

Leave a Reply