छत्तीसगढ़

यात्रियों से भरी बस पलटी : दबकर एक की मौत, 25 से ज्यादा घायल, धमतरी जा रही बस में 35 यात्री थे सवार

बालोद से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। बालोद थाना क्षेत्र के करहीभदर मोड़ के पास पेट्रोल पंप के आगे नाले के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, डीआरडी कंपनी की बस बालोद से धमतरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस के नीचे दबने से एक यात्री की मौत होने की सूचना है, जबकि 25 से अधिक यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे।

फिलहाल, सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं बस में क्षमता से अधिक यात्रियों के सवार होने की भी चर्चा है। चालक की लापरवाही की बात भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। घटना की सूचना मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है।

See also  खरसिया के पास भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बस को मारी टक्कर, कंडक्टर की मौत, 10 यात्री गंभीर रूप से घायल

Related Articles

Leave a Reply