देश

चलती ट्रेन में लूट के बाद महिला से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार; 4 की तलाश जारी

मुंबई

सेंट्रल रेलवे के महाराष्ट्र जोन में चलती ट्रेन में महिला के साथ गैंग रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. ये महिला अपने पति के साथ यात्रा कर रही थी. जिसके साथ कसारा घाट के इलाके में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया. इस मामले में जीआरपी (GRP) की टीम ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं बाकी चार की तलाश जारी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ (Lucknow) से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में इस वारदात को अंजाम दिया गया. इस मामले में इगतपुरी स्टेशन से करीब 8 लोग एक स्लीपर कोच में सवार हुए. इन लोगों ने सबसे पहले लूटपाट की एक वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद आरोपियों ने अपने पति के साथ ट्रेन में बैठी युवती के साथ घाट के इलाके में गैंग रेप किया. जब ट्रेन कसारा स्टेशन पहुंची तो उसने बाकी यात्रियों ने मदद मांगी. इस मामले में जीआरपी की टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए जो करीब 96,390 रुपये की लूट हुई थी उसमें से करीब 34, 200 रुपये बरामद कर लिए. जीआरपी ने CR नंबर 771/21u/s में IPC के सेक्शन्स 395, 397, 376(D), 354, 354 (B) के तहत मामला दर्ज किया है.

See also  पांच कंपनियों की लेडी डायरेक्टर ने TV एंकर को किया किडनैप, शादी का ऑफर ठुकराने पर लिया बदला!

Related Articles

Leave a Reply