देश

UPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट मिला

नई दिल्ली

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग हादसे में तीन यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों की मौत से सारा देश सदमें में था. लोग उससे उभर ही रहे थे कि फिर एक केस सामने आया, जिसमें यूपीएससी के एक और छात्र की मौत का मामला सामने आया. उसकी मौत की करंट लगने की वजह से हुई थी और अब एक छात्रा का सुसाइड का मामला सामने आया है.

सुसाइड करने वाली छात्रा महाराष्ट्र की रहने वाली है और दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी कर रही थी. जानकारी के मुताबिक, छात्रा ओल्ड राजेंद्र नगर में एक किराए के मकान में रहती थी. UPSC की एक छात्रा ने बीते दिनों खुदखुशी कर ली, हालांकि उसके सुसाइड की वजह डिप्रेशन बताई गई है. दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.

See also  ऑनलाइन होगा NEET Exam! नीट पेपर लीक के बीच सरकार का बड़ा ऐलान…

पुलिस को मिला सुसाइड नोट
छात्रा के कमरे की जांच के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने UPSC की तैयारी करने वाले छात्रों पर होने वाले दबाव की बात कही है. इतना ही नहीं उसने रोजाना छात्रों के सामने पड़ने वाली परेशानी का भी जिक्र किया है. UPSC को देश का सबसे कठिन एग्जाम कहा जाता है. इस एग्जाम की तैयारी के लिए छात्र कई साल लगा देते हैं.

छात्रों को होती है कई सारी परेशानी
कोचिंग की बेसमेंट में हुए 3 छात्रों की मौत के बाद से यूपीएससी के छात्रों के साथ होने वाली परेशनियों पर लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ है. छात्रों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. छात्रों से पूछे जाने पर जो मामला सामने आया उसमें रूम रेंट, कोचिंग और लाइब्रेरी की फीस, खाना और भी बहुत कुछ शामिस था. इन सभी का खर्च इतना ज्यादा होता है कि सभी छात्र इसको अफोर्ड नहीं कर पाते हैं. सरकार ने बेसमेंट में चलने वाली सभी कोचिंग को बंद करने का आदेश दिया है, जिसके बाद से लाइब्रेरी की फीस पहले से ज्यादा बढ़ा दी गई है, जो छात्रों के लिए एक और परेशानी है.

See also  फिल्मी स्टाइल में बीच चौराहे चलीं गोलियां, दनादन फायर से मची दहशत

Related Articles

Leave a Reply