छत्तीसगढ़

पारिवारिक विवाद में खूनी संघर्ष: बेटे ने मां की ले ली जान, दो छोटे भाई-बहन पर भी किया हमला, फिर कर ली खुदकुशी…

जगदलपुर

जिले में पारिवारिक विवाद के कारणएक बेटे ने ही अपनी मां की जान ले ली। फिर दो छोटे भाई-बहन पर भी हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। वारदात शनिवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला कोडे़नार थाना क्षेत्र के तोकापाल ब्लॉक के आरापुर का है। मिली जानकारी के अनुसार तोकापाल ब्लॉक के आरापुर के रहने वाले सुरेंद्र कच्छ का अपनी मां राधिका कच्छ और छोटे भाई-बहन कृष्णा और सरिता कच्छ के साथ किसी बात को लेकर शनिवार रात झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर सुरेंद्र ने धारदार हथियार से अपनी मां पर हमला किया। इससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सुरेंद्र ने दोनों छोटे भाई-बहन पर भी धारदार हथियार से हमला कर अधमरा कर दिया। दोनों बेहोश हो गए थे। घटना को अंजाम देने के बाद सुरेंद्र ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि जब घायलों को होश आया तो रात में ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। वहीं एसडीओपी ऐश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि सरिता बोलने की स्थित में है। बयान दर्ज किया जा रहा है। साथ ही घर को सील कर दिया गया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है, जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस पूरे मामले की जानकारी मिल पाएगी।

See also  असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम निलंबित, नकली दवाओं के माफिया के साथ वीडियो हुआ था वायरल

Related Articles

Leave a Reply