छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

शराब पीने के बाद बढ़ा विवाद, फिर धारदार हथियार से पेट पर किया हमला, युवक की इलाज के दौरान मौत

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम सिवनी में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शराब के नशे में 3-4 युवकों ने धारदार हथियार से युवक रोशन सूर्यवंशी के पेट पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ संदेहियों को पकड़ा है और उनसे पूछताछ जारी है। यह घटना जांजगीर कोतवाली थाना के नैला चौकी उप थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच रोशन सूर्यवंशी और अन्य युवक तालाब के पास शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और वे आपस में गाली-गलौच करने लगे। तभी गांव के शैलेन्द्र पांडेय अपने घर से निकलकर उन्हें गाली-गलौच करने से मना किया। रोशन ने विवाद शांत होने की बात कहते हुए शैलेन्द्र पांडेय को सोने के लिए भेज दिया।

See also  PM मोदी के अपील के बाद एसपी-एएसपी साइकिल से पहुंचे दफ्तर, ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

आधे घंटे बाद फिर से कुछ लोगों ने शैलेन्द्र पांडेय के घर को खुलवाकर मदद की गुहार लगाई और बताया कि रोशन के पेट में चाकू से हमला हुआ है। घटना की सूचना पाकर शैलेन्द्र पांडेय ने 112 और एम्बुलेंस को सूचना दी और घायल रोशन को जिला अस्पताल भेजने में मदद की।

See also  दुर्ग में भयानक हादसा: सिलेंडर में हुआ विस्फोट, मासूम समेत परिवार के 4 सदस्य जिंदा जले

शैलेन्द्र पांडेय के मुताबिक, रोशन के साथ कुछ बाहरी लड़के थे और शराब के नशे में होने के कारण विवाद इतना बढ़ गया कि किसी ने धारदार हथियार से पेट में हमला कर दिया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे और उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां रोशन सूर्यवंशी (23 वर्ष) ने दम तोड़ दिया।

See also  Petrol-Diesel पर लगाई लिमिट! अब एक व्यक्ति को मिलेगा 50 लीटर फ्यूल; CG में पेट्रोल पंप मालिकों को दिए निर्देश

वहीं नैला चौकी पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले में मर्ग कायम कर हत्या का अपराध दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है। सिवनी गांव की बीच बस्ती में हुए इस हत्या के मामले को सुलझाने के लिए पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचकर घटना स्थल की जांच शुरू कर दी है और परिजनों के साथ ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply