देश

महिला को किडनैप कर 7 लोगों ने किया रेप: प्राइवेट पार्ट में डाली कांच की बोतलें, शव को देख शॉक्ड रह गई पुलिस

भरतपुर

राजस्थान में महिलाओं के साथ से दरिंदगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। भरतपुर जिले में हुए महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे राजस्थान को शर्मसार कर दिया है। रेप करने वाले दरिंदों ने महिला के साथ बेरहमी की सारी हदें पार कर दी। पुलिस भी शव को देखते ही एक बार दहशत में आ गई। दरअसल, जिले के रुदावल थाना इलाके में एक महिला का शव बाजरे के खेत में सड़ा हुआ मिला था। यह महिला 1 सितंबर को अपने घर से निकली हुई थी। जिसका शव करीब घर से 3 किलोमीटर दूर मिला है। मामले में महिला के पति ने अपनी पत्नी का अपहरण कर उसके साथ गैंग रेप करने का मामला दर्ज करवाया है।

See also  'हम बिना शर्त माफी मांगते हैं, चूक हुई …', पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन मामले पर SC की फटकार के बाद बोले रामदेव

फोन कर किया किया किडनैप
भरतपुर की रुदावल पुलिस ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र और उसके कुछ साथियों ने पहले तो पीड़िता को फोन करके बुलाया। इसके बाद पहले तो उसको किडनैप किया और एक सुनसान जगह ले जा कर करीब छह से सात लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में पहले तो कांच की बोतल डाली और फिर उसे तोड़ दिया। इसके बाद महिला के प्राइवेट पार्ट से काफी खून भी निकला। इसी बीच दर्द से कहलाते हुए महिला ने दम भी तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी महिला के शव को गाड़ी में डालकर एक खेत में लाए और बाजरे की खड़ी फसल के बीच उसे छुपा कर वहां से फरार हो गए।

शव देख महिलाओं ने दी जानकारी
शव करीब 36 घंटे से भी ज्यादा समय से गांव की ही खेत में पड़ा रहा। लेकिन लगातार टाइम बढ़ते जाने से शव सड़ने लगा। जब कुछ महिलाएं अपने खेत में चारा लेने के लिए गई तो उन्हें किसी जानवर के मरे होने की जैसी दुर्गंध आई। इसके बाद महिलाओं ने करीब 2 घंटे तक के खेत में तलाश की तो उन्हें महिला का शव पड़ा मिला। जिसके बाद शव को देख उनके रोंगटे खड़े हो गए। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में करीब 3 टीम बनाई है। जो अभी तक आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है।

See also  भांजे संग भाग गई मामी, गुस्से में मामा ने बहन का कर दिया ये हाल…; पहुंची पुलिस

Related Articles

Leave a Reply