छत्तीसगढ़

कक्षा दूसरी की छात्रा को टीचर ने दी तालिबानी सजा, चलना तो दूर, बच्ची का खड़े होना भी हुआ मुश्किल

सीतापुर। अंबिकापुर के सीतापुर ब्लॉक में स्थित DAV पब्लिक स्कूल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां दूसरी कक्षा की एक छात्रा को शिक्षिका नम्रता ने कथित रूप से 100 बार उठक-बैठक करने की सजा दी, जिसके चलते बच्ची की तबीयत बिगड़ गई. छात्रा को उठने-बैठने में गंभीर तकलीफ हो रही है और उसका इलाज अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

पीड़ित बच्ची ने मीडिया को बताया कि वह बाथरूम जा रही थी. इस दौरान टीचर मोबाइल चला रही थी. टीचर ने जैसे ही उसे जाते देखा, तो उसने फटकार लगाकर बुलाया और 100 उठक बैठक कराए. पीड़ित बच्ची ने यह भी आरोप लगाया कि टीचर ने उठक बैठक के दौरान स्केल दिखाते हुए यह धमकी भी दी कि अगर उठक बैठक बीच में रोका, तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा. इसलिए टीचर के डर से उसने 100 बार उठक बैठक किए. लेकिन इसके बाद से उसके पैरों में बेहद दर्द है.

See also  बाल संप्रेक्षण गृह की खिड़की तोड़ 11 अपचारी बालक फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बच्ची के परिजन सरगुजा पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे और शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उनका कहना है कि इस सजा ने बच्ची की सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचाया है.

परिजनों का आरोप है कि जब वे शिकायत लेकर स्कूल प्रिंसिपल के पास पहुंचे, तो उन्होंने स्कूल में ऐसी किसी घटना के होने से इनकार कर दिया. यहां तक कि स्कूल की कुछ छात्राओं और शिक्षिकाओं ने भी इस मामले को झुठला दिया.

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

परिजनों का कहना है कि बच्ची इतनी कमजोर हो चुकी है कि अब वह ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही है. लगातार दर्द से तड़प रही बच्ची की हालत देखकर परिवार बेहद परेशान है.

पीड़ित छात्रा के परिजनों ने बताया कि वे सीतापुर थाने में शिक्षिका नम्रता के खिलाफ FIR दर्ज कराने जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस में शिकायत दर्ज होने का इंतजार है.

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

Related Articles

Leave a Reply