देश

शादीशुदा बॉस से थे अवैध संबंध: रिश्ते की भनक लगने पर व्यवसायी की पत्नी ने लड़की की करवाई हत्या, पांच गिरफ्तार

गाजियाबाद

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मुरादनगर में तीन अगस्त को हिंडन नदी के किनारे मिले युवती के गोली लगे शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, युवती रागिनी के प्रॉपर्टी डीलर से संबंध थे। यह बात प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी को पसंद नहीं थी। इसलिए पत्नी ने ही अपने भाई के साथ मिलकर रागिनी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी और हत्या कराकर रागिनी के शव को हिंडन के किनारे फेंक दिया था। इस मामले में पिस्टल मुहैया कराने वाले युवक समेत दो लोग फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने बताया कि शव की पहचान रागिनी निवासी कृष्णा वाटिका, रघुनाथपुर, नोएडा के रूप में हुई थी। रागिनी प्रॉपर्टी डीलर बंटी निवासी अपना घर कॉलोनी, थाना कोतवाली हापुड़ के यहां नोएडा स्थित उसके कार्यालय में डेढ़ साल से नौकरी करती थी। रागिनी का प्रॉपर्टी डीलर से प्रेम-प्रसंग हो गया। वह उसकी पत्नी बनकर रहना चाहती थी। बंटी रागिनी की मौज-मस्ती का पूरा खर्च भी उठा रहा था।

See also  महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामलों में कोर्ट से संवेदनशील होने की उम्मीद', सुनवाई के दौरान SC की टिप्पणी

यह बात बंटी की पत्नी राखी को पता चल गई थी। पहले उसने अपने पति और रागिनी को समझाकर अलग होने के लिए कहा, लेकिन दोनों नहीं मान रहे थे। इसी कारण राखी ने अपने भाई अमित निवासी रावली कलां मुरादनगर, जो अपने जीजा के पास रहता है, के साथ मिलकर रागिनी को रास्ते से हटाने की साजिश रची। अमित ने अपने दोस्त करण और अंकुर निवासी सोटा वाली, हापुड़ के साथ मिलकर वैन्यू कार में रागिनी का नोएडा से अपहरण कर लिया। करण और अंकुर ने पिस्टल से एक गोली रागिनी के सिर और छाती में मारी।

उसकी मौत होने के बाद हिंडन नदी के किनारे फेंक दिया। अब बंटी, उसके साले अमित, पत्नी राखी गोली मारने वाले करण और अंकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, दो कारतूस बरामद किए हैं। बंटी पर आरोप है कि उसको तीन अगस्त को ही रागिनी की हत्या का पता चल गया था। उसने ही रागिनी के शव को ठिकाने लगाने में आरोपियों की मदद की और आरोपियों को पनाह भी दी। डीसीपी ने बताया कि मामले में अभी सुमित और रामू फरार हैं, उन्होंने अमित को पिस्टल मुहैया कराई थी। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

See also  पिता नाबालिग बेटी से करता रहा रेप, प्रेग्नेंट होने पर करा दी शादी, ऐसे खुला मामला

Related Articles

Leave a Reply