छत्तीसगढ़

स्कूल में घुसकर युवक ने महिला टीचर को दी जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में अब स्कूलों के शिक्षक भी सुरक्षित नहीं है. बीते गुरुवार को धमतरी जिले में एक छात्र ने दो शिक्षकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था. वहीं शुक्रवार को दुर्ग जिले से महिला शिक्षक को धमकाने का मामला सामने आया है. यहां एक सनकी युवक ने स्कूल में आकर शिक्षिका को जान से मारने की धमकी दी है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, भिलाई के शास्त्री नगर कैंप वन के पूर्व माध्यमिक शाला में घुसकर युवक जितेंन्द्र यादव उर्फ जीतू ने शिक्षिका नीता ठाकुर को जान से मारने की धमकी दी. वहीं कैंप क्षेत्र के पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा को भी देख लेने की बात कही. जब युवक शिक्षिका को धमका रहा था तो वहां मौजूद शिक्षिकाओं ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

See also  बड़ी ख़बर: कालीचरण महाराज को रायपुर पुलिस ने खजुराहो से किया गिरफ्तार

दरअसल, युवक का मतदाता सूची से नाम कट चुका है. जिसका आरोप वह बीएलओ पर लगा रहा है. जबकि निर्वाचन कार्य में लगी शिक्षिका नीता ठाकुर का कहना है कि पिता की मृत्यु के बाद युवक का घर बिक चुका है और युवक अब नेहरू नगर में निवास करता है. युवक की लगातार अनुपस्थिति के कारण मतदाता सूची ने नाम काटा गया था.

सनकी युवक द्वारा स्कूल में घुसकर इस तरह की दी जा रही धमकी से निर्वाचन कार्य में लगे बीएलओ डरे हुए हैं. उन्हें भी अपनी सुरक्षा का डर सताने लगा है. निवार्चन कार्य में लगे कर्मचारी के स्कूल में जाकर बदतमीजी कर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक के खिलाफ नीता ठाकुर ने कार्रवाई करने की मांग करते हुए एसडीएम से शिकायत की है.

See also  भारत बंद छत्तीसगढ़ में हो सकता है बे-असर:चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने नहीं दिया समर्थन, खुला रहेगा मार्केट, BSP ने दिया साथ

Related Articles

Leave a Reply