छत्तीसगढ़

दीवार से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत, दो की हालत नाजुक

तखतपुर। क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है. घटना की सूचना पर 122 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बिलासपुर सिम्स अस्पताल जे गई, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. यह घटना बिलासपुर-मुंगेली राज्य मार्ग पर बिनौरी गांव की है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

See also  कोरबा में नशे में धुत चालक ने दौड़ाई बस, डिक्की में मिलीं 11 बकरियां

काठाकोनी एवं खजुरी नवागांव निवासी पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव, विजय राजपूत, मोनू यादव, जयंत वैष्णव बिलासपुर प्लंबर का काम करने गए थे. सभी कार से आज दोपहर बिलासपुर से वापस काठोकोनी आ रहे थे, तभी कार अनियंत्रित होकर ग्राम बिनोरी मोड़ के पास दीवार से जा टकराई, जिससे काठाकोनी निवासी पवन रात्रे एवं खजूरी नवागांव निवासी सुरेश वासुदेव, विजय राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई.

See also  मानसून में सर्पदंश का कहर, करैत सांप के डंसने से 2 मासूम भाइयों समेत 3 की मौत

घायलों की स्थिति नाजुक

इस हादसे में मोनू यादव और जयंत वैष्णव गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए डायल 112 की मदद से बिलासपुर सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है. घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही. पुलिस ने मृत व्यक्तियों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

See also  मरीजों की मौत के बाद डी.डी. हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन, लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही सील करने का आदेश जारी

Related Articles

Leave a Reply