छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में कारोबारी पर फायरिंग मामले में 6 गिरफ्तार:हरियाणा-झारखंड से पकड़े गए आरोपी; लेवी के लिए दी थी सुपारी, शूटर्स अब भी फरार

रायपुर में कारोबारी की कार पर फायरिंग मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी हरियाणा और झारखंड से की गई है। बताया जा रहा है कि हरियाणा का अमनदीप वाल्मीकि वारदात का मास्टरमाइंड है। पकड़े गए आरोपियों में वह भी शामिल है।

बताया जा रहा है कि इन आरोपियों ने ही शूटर्स को बाइक और सिम दिलवाई थी। हालांकि अभी तक शूटर्स का पता नहीं चल सका है। 13 जुलाई को PRA कंस्ट्रक्शन के महावीर चौक, रिंग रोड स्थित दफ्तर में फायरिंग की गई थी।

पकड़े गए आरोपियों की तस्वीरें

अमनदीप वाल्मीकि को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। इसे ही मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

अमनदीप वाल्मीकि को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। इसे ही मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

संदीप यादव 23 साल का है वहीं शाहिद अंसारी 25 साल का है।

संदीप यादव 23 साल का है वहीं शाहिद अंसारी 25 साल का है।

रवि सेन 22 साल का है, पकड़ा गया लक्ष्मण दास बाजीगर 23 साल का है।

रवि सेन 22 साल का है, पकड़ा गया लक्ष्मण दास बाजीगर 23 साल का है।

पकड़े गए 6 आरोपियों में 2 आरोपियों का नाम शाहिद अंसारी है, इनमें से यह तस्वीर 22 साल के शाहिद अंसारी की है।

पकड़े गए 6 आरोपियों में 2 आरोपियों का नाम शाहिद अंसारी है, इनमें से यह तस्वीर 22 साल के शाहिद अंसारी की है।

अलग-अलग रोल में थी आरोपियों की भूमिका

रायपुर ASP सिटी लखन पटले ने बताया कि कारोबारी पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों की पहचान कर ली गई है। ये सिरसा हरियाणा के रहने वाले है। पुलिस की टीमें उन्हें पकड़ने में जुटी है। ये दोनों आरोपी 10 जुलाई से रायपुर के होटल में ठहरे हुए थे। आरोपियों को झारखंड के संदीप यादव और लोहरदगा के शाहिद ने रायपुर में बाइक प्रोवाइड करवाई थी। पल्सर बाइक रांची से चोरी की गई थी। रांची के शाहिद ने आरोपियों के अकाउंट में एडवांस की रकम डाली थी।

दूसरी ओर हरियाणा के आरोपियों में से अमनदीप वाल्मिकी ने जेल में बंद अमन साव के कहने पर इस पूरी घटना की प्लानिंग की थी। अमनदीप से हरियाणा के ही रवि कुमार सेन और लक्ष्मण दास जुड़े हुए थे। जिसमें रवि ने खुद के नाम से सिम खरीदकर लक्ष्मण दास को दिया था। फिर लक्ष्मण ने दोनों शूटरों को सिम दिया था।

गिरफ्तार आरोपियों की डिटेल

  1. अमनदीप वाल्मिकी उर्फ अम्मू को इस घटना का मास्टरमाइंड बताया गया है। वह धोतड़ बस स्टैण्ड के पास थाना रनिया, जिला- सिरसा, हरियाणा का रहने वाला है। अमन साव गिरोह का सदस्य है। पंजाब के एक और गैंग के लिए भी काम करता है।
  2. 23 साल का संदीप यादव, गांव- सेहलतेतर टोली, थाना- घाघरा, जिला- गुमला, झारखंड का रहने वाला है। इसे रिमांड में लेकर रायपुर जेल भेज दिया गया है।
  3. 22 साल का शाहिद अंसारी, न्यू आजाद बस्ती लोहर दगा, झारखंड का रहने वाला है।
  4. 25 साल का शाहिद अंसारी, आजाद बस्ती पथलकुरवा, थाना- लोवर बाजार, जिला- रांची, झारखंड का रहने वाला है।
  5. 22 साल का रवि कुमार सेन, थाना- सदर, जिला- सिरसा, हरियाणा का रहने वाला है।
  6. 23 साल का लक्ष्मण दास बाजीगर, सलारपुर, थाना- सदर, जिला- सिरसा, हरियाणा में रहता है।
अमनदीप के पास से पिस्टल, मैग्जीन और कारतूस भी बरामद

अमनदीप के पास से पिस्टल, मैग्जीन और कारतूस भी बरामद

हरियाणा-झारखंड से ऑपरेट हुआ गोली कांड

पुलिस ने बताया कि हरियाणा और झारखंड से इस पूरे गोली कांड को ऑपरेट किया गया। गिरफ्तार आरोपी घटना के पहले और बाद में अलग-अलग कामों से शूटर्स से लगातार संपर्क में थे। शूटर्स ने रेकी कर उसकी जानकारी भी गिरफ्तार आरोपियों को दी थी। पुलिस को अमनदीप के पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई है। जिस वजह से उस पर आर्म्स एक्ट में भी एक्शन लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply