छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

22 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार: थाना शिवरीनारायण पुलिस को बड़ी सफलता

जांजगीर-चांपा। थाना शिवरीनारायण पुलिस ने 22 साल से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी महेंद्र उर्फ विजय कुमार पिता संतराम पटेल (उम्र 24 वर्ष) निवासी सहसपाली थाना सारंगढ़, वर्तमान पता मुर्राभाठा गांधीनगर रायपुर को पुलिस ने उसके सकुनत से गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक विजय पांडे के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। आरोपी महेंद्र पर धारा 307, 353, 332, 341, 324, 333, 34 भादवि तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज था। मामले की सुनवाई माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में लंबित थी।

See also  बिजली चाहिए तो कराओ रिचार्ज: एक अप्रैल से 45 हजार सरकारी कनेक्शन होंगे प्रीपेड

जानकारी के अनुसार, आरोपी महेंद्र उर्फ विजय कुमार ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पुलिस आरक्षक राम प्रसाद बघेल पर प्राणघातक हमला किया था। आरोपियों ने आरक्षक पर चाकू से वार कर तथा दांत से काटकर हमला किया था। इस प्रकरण में न्यायालय द्वारा महेंद्र को धारा 332, 324, 333, 34 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत पाँच-पाँच साल की सजा सुनाई गई है।

See also  करंट लगाकर मछली पकड़ रहा था युवक, चपेट में आने से हो गई मौत

Related Articles

Leave a Reply