छत्तीसगढ़

नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर करा रही थी देह व्यापार, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। महिला ने मध्यप्रदेश की नाबालिग को काम दिलाने झांसा देकर जबरदस्ती देहव्यापार में धकेला। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना मोहन नगर में प्रार्थिया ने लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बतायी कि वह जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश की रहने वाली है। वह नवरात्रि में मैंहर घुमने जाने के नाम पर घर से निकली थी। मेला खत्म होने के बाद कटनी स्टेशन पर यात्री प्रतिक्षालय में प्रीति नाम के महिला से जान पहचान होने पर अपने साथ काम कराने एवं काम दिलाने के नाम पर दुर्ग लेकर आ गई।

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम

आरोपी महिला द्वारा पीड़िता का आपत्तिजनक फोटो खिचकर फोटो को लोगों के पास भेजती थी और पीड़िता को घर पर बंधक बनाकर लोगों से अवैध संबंध स्थापित करने कहती थी। युवती द्वारा मना करने पर जबरजस्ती दबाव बनाती थी। पीडिता द्वारा बंद कमरे से खुद को छुड़ाकर थाना पहुंचकर हालात बताने पर थाना मोहन नगर में अपराध धारा 137(2), 98, 64(2), 115(2), 3 (5) बीएनएस, 4, 6 पाक्सो एक्ट, 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर विशेष टीम गठित कर पीड़िता के निशानदेही पर घेराबंदी कर संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया। संदेहियों द्वारा अपराध का घटित करना स्वीकार करने एवं पर्याप्त साक्ष्य होने पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

Related Articles

Leave a Reply