छत्तीसगढ़

जशपुर में पत्नी से गैंगरेप होता देख पति ने कर दी हैवान की हत्या

जशपुर

जशपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात ने सबको झकझोर दिया है. यहां एक महिला से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. इस दौरान महिला के पति ने अपनी पत्नी की इज्जत बचाने के लिए पास में रखे लकड़ी के टुकड़े से आरोपी पर वार किया. जिसमें एक आरोपी की मौके पर मौत हो गई. अब इस केस में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है. साथ ही महिला के पति को पुलिस ने हत्या के केस में अरेस्ट किया है. पूरी घटना जशपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है.

See also  बस्तर में होगी 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक: गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता, 4 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

पुलिस ने पीड़िता के पति को किया गिरफ्तार: जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह ने मीडिया को बताया कि पीड़िता ने 16 फरवरी को सिटी कोतवाली थाने में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया. जब हमने इस केस की जांच की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. उसके बाद हमने मर्डर के केस में पीड़िता के पति को गिरफ्तार किया और दुष्कर्म के दूसरे आरोपी को भी हमने पकड़ा.

See also  कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत तीन लोग गंभीर रूप से घायल

“जशपुर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुए दोहरे अपराध में हमने कार्रवाई की है. यहां 15 फरवरी को एक महिला अपने पति के साथ घूमने गई थी. वापस में लौटने के दौरान उसके पति ने कहा कि मैं फ्रेश होकर आता हूं तुम अकेले घर चली जाओ. इसके बाद महिला अकेली घर की ओर निकल पड़ी. जैसे ही पीड़िता आगे बढ़ी तभी दो लोगों ने उसके साथ गैंगरेप करना शुरू कर दिया. इस बीच पीड़िता का पति मौके पर पहुंच गया और उसने अपनी पत्नी की इज्जत बचाने के लिए एक आरोपी के सिर पर लकड़ी से हमला कर दिया. घायल आरोपी की 16 फरवरी को मौत हो गई. उसके बाद हमने आरोपी पति और दुष्कर्म के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है”: शशि मोहन, एसपी जशपुर

See also  दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत, रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

पुलिस ने धारा 376 के तहत रेप के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है. जबकि धारा 302 के तहत पीड़िता के पति को गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply