देश

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत, ईद के दिन भी खुला है स्कूल

महेंद्रगढ़

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में गुरुवार की सुबह बच्चों से भरी प्राइवेट स्कूल की बस पलट गई. सूत्रों के अनुसार हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई जबकि 15 बच्चे घायल हुए हैं. घायलों को तुरंत निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. हादसे की वजह ओवरटेक बताया जा रहा है.

महेंद्रगढ़ के कस्बा कनीना में स्थित GL पब्लिक स्कूल की बस गुरुवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी. गांव उन्हानी के पास स्कूल बस ओवरटेक करते हुए अचानक पलट गई. इस दौरान जोरदार धमाका हुआ और चीख-पुकार मच गई.

शराब के नशे में था स्कूल बस का ड्राइवर
एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई स्कूल बस का ड्राइवर शराब पीकर वाहन चला रहा था. लोगों का कहना है कि बस काफी तेज स्पीड में चल रही थी और संतुलन खोने के बाद पेड़ से टकरा गई. इससे बड़ा हादसा हुआ और कई बच्चे गंभीर रूप से भी घायल हुए हैं.

See also  कठुआ में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला:5 जवान शहीद, 5 घायल

पुलिस ने कही जांच की बात
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, बस में कुल 20-25 बच्चे थे. घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया. अभी मामले की जांच जारी है ड्राइवर नींद में था या नहीं या उसने नशा किया था, इसकी जांच होगी. उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी. आज ईद पर सभी सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में छुट्टियां है. उसके बाद भी प्राइवेट स्कूल ने छुट्टी नहीं की.

Related Articles

Leave a Reply