छत्तीसगढ़

तालाब में डूबने से तीन मासूमों की मौत, दिवाली के खुशियों के बीच गांव में पसरा मातम

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस घटना ने गांव में दिवाली के खुशियों के बीच मातम का माहौल बना दिया है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे तालाब में नहाने गए थे तभी यह हादसा हुआ। यह घटना गंगालूर थाना क्षेत्र के हिरौली पारा गांव की है।

See also  सक्ति में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते जनपद सीईओ समेत तीन गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, एक ही गांव तीनों बच्चे तालाब में नहाने गए थे, तभी वे गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोग जब तक मदद के लिए पहुंचे, तब तक बच्चों की जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है। गांव में घटना के बाद मातम का माहौल है। स्थानीय लोग और परिजन इस दुःखद घटना से स्तब्ध हैं।

See also  फर्जी नाम से किराये पर लिया ट्रेलर : 5.20 लाख में बेचकर खा गया, रायगढ़ पुलिस ने शातिर आरोपी को दबोचा

एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे सभी बच्चे

मृतकों की पहचान मनिता हपका (6), नवीन हपका (4) और दिनेश कोरसा (5) के रूप में हुई है। ये तीनों बच्चे एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे और आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।

See also  अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने की कार्रवाई, अब गरीबों के लिए बनेंगे घर

Related Articles

Leave a Reply