रायगढ़

लगतार बारिश से महानदी में बढ़ा जलस्तर, कलेक्टर ने किया प्रशासन को अलर्ट

अधिकारियों को फील्ड पर रहकर प्रभावित इलाकों में सभी जरूरी इंतजाम करने के कलेक्टर श्रीमती साहू ने दिए हैं निर्देश

रायगढ़। पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से महानदी में जलस्तर बढ़ा है और नदी के तटीय इलाकों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो रही है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने सारंगढ़, पुसौर, बरमकेला विकासखंड के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेने और राहत और बचाव कार्य के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती साहू लगातार लोगों के राहत के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रही हैं।

कलेक्टर रानू साहू के निर्देश पर प्रभावित गांवों में तत्काल तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई व पटवारी को तैनात किया जा रहा है। प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने व उनके भोजन के लिए समुचित व्यवस्था के लिए सीईओ जनपदों व खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है। कलेक्टर श्रीमती साहू ने स्वास्थ्य विभाग को ऐसे प्रभावित इलाकों में डॉक्टरों व मेडिकल स्टॉफ की टीम भेजने के निर्देश सीएमएचओ को दिए हैं। उन्होंने सभी जरूरी दवाइयों का स्टॉक भी रखने के लिए कहा है। बाढ़ से प्रभावित पशुधन के उपचार व देखरेख के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश उप संचालक पशुपालन को दिए गए हैं। इसके साथ आदिवासी विकास विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले को भी अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

See also  खैरी नदी में तैरती मिली लापता युवक की लाश, पुलिस जांच में जुटी

जिला कार्यालय के आपदा प्रबंधन शाखा प्रभारी से प्राप्त जानकारी अनुसार बाढ़ से मुख्य रूप से पुसौर और सरिया तहसील के गांव प्रभावित हुए हैं। पुसौर में 4 जगहों पर बाढ़ राहत शिविर बनाए गए हैं। जिनमें बोन्दा, छिछोर उमरिया, छोटे हल्दी और पडिग़ांव शामिल हैं। पडिग़ांव शिविर मे लगभग 500 लोगों को शेल्टर दिया गया है। सरिया तहसील में सांकरा और लुकापारा में राहत शिविर बनाए गए हैं। सांकरा में रैबो के 28 और लुकापारा शिविर में ठेगागुड़ी और बोरिदा के 122 लोगों को शेल्टर दिया गया।

नगर सेना की 3 टीमें तैनात

जहां जलस्तर बढ़ रहा है वहां से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए कलेक्टर श्रीमती साहू के निर्देश पर नगर सेना की टीमें तैनात कर दी गई हैं। इनमें से 2 टीमें सरिया और 1 टीम पुसौर में तैनात है।

See also  दर्दनाक हादसा : विंडो एसी ब्लास्ट के बाद घर में लगी भीषण आग, पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर

बाढ़ राहत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, नंबर्स जारी

रायगढ़ जिले में विगत दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के परिप्रेक्ष्य में बाढ़/अतिवृष्टि से किसी भी प्रकार की क्षति होने की सूचना एवं सहायता के लिये कलेक्टर रानू साहू के निर्देश पर जिला कार्यालय रायगढ़ एवं तहसील स्तर पर बाढ़ आपदा राहत के संबंध में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए है। जनसामान्य उक्त कन्ट्रोल रूम में जारी नंबरों पर संपर्क कर बाढ़/अतिवृष्टि के संबंध में सूचना दे सकते है।

कन्ट्रोल रूम में संपर्क के लिए जारी दूरभाष नंबर
जिला कार्यालय कन्ट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07762-223750, नगर पालिक निगम रायगढ़ 07762-222911, 07762-101 है। इसी तरह तहसील रायगढ़ 07762-222135, पुसौर 07762-262862, बरमकेला 07768-265041, सारंगढ़ 07768-233708, खरसिया 07762-272757, घरघोड़ा 07767-284861, तमनार 07767-281741, लैलूंगा 07767-274275 तथा तहसील धरमजयगढ़ 07767-266232 है।

See also  हिंदुस्तानी खून के आंसू रोओगे… फजलुद्दीन ने दी मुंबई-हावड़ा मेल में बम ब्लास्ट की धमकी, जलगांव में चेकिंग

Related Articles

Leave a Reply