छत्तीसगढ़

करंट की चपेट में आया परिवार: बेटे और पति को बचाने गई मां भी झुलसी, तीनों की मौके पर मौत

मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के ग्राम खैरी पांगरी गांव में एक ही परिवार के मां ,बाप ,बेटा तीन सदस्यों की बिजली करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया है और ग्रामीणों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है। घटनास्थल से सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबागढ़ चौकी लाया गया है।

See also  कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों से भरा वाहन पलटा, 35 लोग घायल, कई लोगों को गंभीर चोटें आई

पाटन खास थाना प्रभारी गणेश यादव ने बताया कि, बीती रात को पागरी गांव में निवास रत गोड आदिवासी बोगा परिवार का गांव से 1 किलोमीटर दूर कोठार बाड़ी है जहां घर का मुखिया सुरतराम बोगा उम्र 62 वर्ष सोमवार शाम 6 से 7 बजे के बीच बिजली करट मे चिपका गया। जिसके बाद पुत्र रूपलाल बोगा 27 वर्ष अपने पिता को बचाने बिजली प्रवाह के आगोश में आ गया।
पुत्र और पति के घर वापस नहीं लौटने के बाद माता भागबती बाई 58 साल वहां पहुंची। इस दौरान महिला भी करंट की चपेट में आ गई। इस तरह पिता, बेटा और मां की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि, तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और पाटन पुलिस को सूचना दी।

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबागढ़ चौकी लाया है। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह घटना पूरे क्षेत्र के लिए गहरी वेदना और चिंता का विषय बन गया है।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

Related Articles

Leave a Reply