छत्तीसगढ़

प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका के साथ गैंगरेप की वारदात को दिया अंजाम

जशपुर

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इस पूरे मामले में पुलिस ने तीन बालिक और तीन नाबालिक लड़कों को गिरफ्तार किया है। प्रेमिका केरल में काम करती थी, जिसे प्रेमी ने धोखे से बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, दुलदुला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात्रि एक 20 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि, वह मार्च 2022 में काम करने केरल गई थी। केरल से वापस आने के बाद वह अपनी बड़ी मम्मी के घर बस से लुड़ेग पहुंची। जहां लुडेग से बस से लोरो दोफा आयी वहां यह अपने प्रेमी रसल कुजूर से मिली और उसी के कहने पर वह वहां आई थी। युवती अपने घर नहीं गयी और ना ही घरवालों को बताया कि, मैं अपने प्रेमी के साथ हूं। साथ में रहने के दौरान रात्रि में प्रेमी रसल कुजूर ने सहमति से युवती के साथ एक जगह में दुष्कर्म किया और सुबह वह चला गया।

See also  ईडी और मनी लांड्रिंग का दिखाया डर, रिटायर्ड अधिकारी से 54 लाख की ठगी पर रिपोर्ट दर्ज

डेम के पास प्रेमी ने बुलाया

युवती के फोन में नेटवर्क नहीं होने से उसने अपनी एक दोस्त से मोबाईल मांगा। दोस्त के मोबाईल से ही दिनभर वह रसल कुजूर से बात करती रही। उसी दिन रात्रि करीब 7-8 बजे प्रेमी रसल कुजूर से मोबाईल से बात हुई तो उसने उसे एक गांव के डेम तरफ बुलाया। तब युवती को आधे रास्ते तक निशुल तिर्की और उसके 2 अन्य नाबालिग साथी उसे लेने आये। युवती द्वारा प्रेमी रसेल कुजूर के कहने पर वह उन तीनों के साथ 5-10 मीटर की दूरी पर डेम के पास पहुंची। जहां रसल कुजूर पहले से मौजूद था। उसके प्रेमी के साथ एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़का भी वहां मौजूद था। उसके बाद निशुल तिर्की और तीनों 3 साथियों ने मिलकर युवती के प्रेमी रसेल कुजूर को वहां से भगा दिया।

मारपीट कर किया दुष्कर्म

वे चारों आरोपी युवती को खींचकर डेम से थोड़ा दूर खेत के पास ले गये और एक गढ्ढे में धक्का देकर गिरा दिया और “तु और चिल्लायेगी” यह कहकर उसके गाल में चांटा से मारा और बारी-बारी से सभी ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के दौरान वे सब बोलने लगे कि, वीडियो बना लेते है बाद में काम आयेगा तो साथ में मौजूद एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़का वीडियो बनाने लगा। दुष्कर्म करने के बाद वे सभी युवती छोड़कर वहां से भाग गये। इस घटना के बाद युवती रोते हुये अकले जा रही थी। तभी कुछ दूरी में चट्टान के पास पीछे निशुल तिर्की और उसका साथी 17 वर्षीय नाबालिग लड़का के साथ आया। जहां फिर से उन्होंने जबरन दुष्कर्म किया। प्रार्थिया के चिल्लाने पर उसके प्रेमी रसेल कुजूर का एक और दोस्त रितेश कुजूर वहां आया। वह भी युवती के साथ जबरन दुष्कर्म करने लगा।

See also  अवैध हथियार के कारोबार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

दुष्कर्म करने के बाद निशुल तिर्की और रितेश कुजूर वहा से चले गया. लेकिन नाबालिग लड़का ने युवती को बोला कि “चलो तुमको घर छोड़ देता हूं” कहकर अपने साथ जबरन ले जाने लगा और थोड़ा दूर जाकर एक पेंड़ के पास डांड में ले जाकर फिर से इसके साथ दुष्कर्म किया। फिर वह युवती को छोडकर वहां से भाग गया। जिसके बाद युवती ने अपने एक सहेली के घर में जाकर अपने साथ घटित घटना के बारे में उन्हें बताई, उसी समय यह अपने प्रेमी रसेल कुजूर को भी फोन किया। लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। युवती ने बताया कि, उसके प्रेमी रसेल कुजूर के कहने पर योजना के तहत् उसके साथ उसके साथियों ने दुष्कर्म किया है. यदि ऐसा नहीं होता तो वह उसे अवश्य बचाता। जिसके बाद पुलिस ने धारा 376, 376(डी), 323, 120(बी) के तहत केस दर्ज कर आरोपी प्रेमी सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं।

See also  छत्तीसगढ़: पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 5 लाख का खूंखार नक्सली ढेर

Related Articles

Leave a Reply