कोरबाछत्तीसगढ़

22 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, घर में फाँसी से लटकती मिली लाश 

कोरबा। जिले के बालको नगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत भदरापारा में रहने वाले 22 वर्षीय मंथन गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। अपने घर के एक कमरे में म्यार पर उसका शव लटका हुआ मिला। इसकी सूचना बालको थाना पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

मृतक के पिता संतोष गुप्ता ने बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी है। मृतक बड़ा बेटा था, दोनों बेटे मां के साथ बालको में रहते और वो अपनी बेटी के साथ बिलापसुर मे रहता है। निजी कम्पनी में काम करता है, उसकी बेटी बिलासपुर में पढ़ाई कर रही है। काम में छुट्टी के दौरान वह घर वालों को नेहरू नगर आता है। पिछले दो दिनों से वह अपने बड़े बेटे को फोन कर रहा था। जहां उसका मोबाइल बंद दिखा रहा था। जब उसने उसकी मां से फोन कर जानकारी ली, तो पता चला कि वह पिछले दो दिनों से परेशान है। किस बात को लेकर परेशान है, यह नहीं बता रहा है।

See also  चलती बाइक से निकला जिंदा सांप: बाल- बाल बचा युवक

संतोष गुप्ता ने बताया कि शनिवार की रात उसकी मां के मोबाइल पर फोन पर मंथन से बात की तो मंथन ने बताया कि उसे कोई परेशानी नहीं है। मोबाइल में रिचार्ज नहीं होने के कारण मोबाइल बंद होना बताया और अगली सुबह उसे फोन पर जानकारी मिली कि मंथन ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी है। यह घटना क्यों हुई, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

मृतक मंथन घर पर अकेला था उसकी मां काम से बाहर गई हुई थी। वहीं, छोटा भाई भी किसी काम से गया हुआ था। जब उसकी मां वापस लौटी तो मंथन फांसी के फंदे पर मंथन लटका हुआ मिला। इस मामले में बालको थाना पुलिस ने मृतक के परजनों का बयान दर्ज किया है और आगे जांच करवाई करने की बात कही है।

See also  गले तक पानी में जान संकट में डाल कर बच्चों को कंधे पर बैठा कर स्कूल छोड़ते हैं अभिभावक, परसाही नाला उफान पर, चार महीने कट जाते हैं गांव से ये 20 परिवार

Related Articles

Leave a Reply