छत्तीसगढ़

सक्ती : 6वी के छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, 04 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

सक्ती। सक्ती से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ एक 13 वर्षीय नाबालिग छात्र पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि घायल छात्र का नाम साहिल साहू है, जो हसौद के सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 6वीं का छात्र है।

मिली जानकारी के अनुसार, साहिल पर कुछ अज्ञात लोगों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में उसके गले में गंभीर चोट आई है। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को तुरंत हसौद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही हसौद पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

See also  घर के आंगन में गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से महिला की मौत

इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग नाबालिग छात्र पर हुए हमले से स्तब्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply