देश

सौतेले पिता ने शादी शुदा बेटी से की रेप की कोशिश…नाकाम होने पर कर दी गला रेतकर हत्या

बड़वानी

एक सौतेले पिता ने अपनी शादीशुदा बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी पिता ने पहले बेटी से बलात्कार करने की कोशिश की. जिसमें वो कामयाब नहीं हो सका. इसके अलावा आरोपी ने पैसे लेकर अपनी सौतेली बेटी को दूसरी जगह बेचने की कोशिश कर रहा था. घटना मध्य प्रदेश के बड़वानी की है।

जब लड़की ने उसकी कोई भी बात नहीं मानी तो उसने चाकू से उसका गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की और वो ट्रक की चपेट में आ गया. घायल अवस्था में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले पर मृतक लड़की की मां ने बताया कि 15 दिन पहले उसकी बेटी की शादी खरगोन जिले के गोटियां गांव में हुई थी. लेकिन आरोपी पिता उसे तीन दिन तीन पहले ससुराल से ले आया. फिर उसने ससुराल भेजने से मना कर दिया क्योंकि वो उसे इंदौर में बेचना चाहता था.

See also  सोने से भरी 4 अलमारी, गोल्ड-सिल्वर से भरे 3 संदूक… जगन्नाथ का रहस्यमयी खजाना निकालने में छूटे 11 लोगों के पसीने

मृतक लड़की की मां का कहना है कि आरोपी अपनी बेटी को उसके पति से भी बात नहीं करने दे रहा था और सोमवार रात उसके बिस्तर पर लेट गया फिर गंदी हरकत करने की कोशिश करने लगा. लड़की ने इसका विरोध किया और वो अपनी सफाई में कहने लगा कि वो तो उसे जगा रहा था. लेकिन सुबह उसने चाकू से बेटी का गला काट दिया. फिर बाइक से भागने की कोशिश करने लगा और ट्रक की चपेट में आ गया. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

इस मामले पर एसडीओपी राजपुर पीएल बघेल ने बताया कि एक लड़की की हत्या हुई है, जिसकी उम्र करीब 18 साल है. उसकी शादी जिला खरगोन में हुई थी और वो अपने पति के पास जाना चाहती थी. लेकिन उसका सोतेले पिता ने उसका इंदौर में बेचना चाहता था. यह सौदा 1 लाख रुपये में तय हुआ था. जब लड़की ने इसका विरोध किया तो चाकू से रेतकर उसकी हत्या कर दी. धारा 302 में मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच जारी है.

See also  दुष्कर्म आरोपित ग्रामीण की पिटाई से नहीं हुई थी मौत, पत्नी ने रस्सी से घोंट दिया था गला, अवैध संबंध बना घटना की वजह

Related Articles

Leave a Reply