देश

स्कूल का प्यार, लव मैरिज और खुदकुशी… लोगों को हैरान कर रहा सुसाइड का यह मामला

वाराणसी

उत्तर प्रदेश में एक जोड़े की खुदकुशी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पटना के रहने वाले हरीश और गोरखपुर की रहने वाली संचिता एक दूसरे को स्कूल टाइम से ही पसंद करते थे और बाद में उन्होंने शादी कर ली. हालांकि शादी के कुछ सालों बाद ही रविवार को जहां वाराणसी में हरीश ने फंदे से लटकर कर खुदकुशी कर ली वहीं पति की मौत के सदमे में संचिता ने अपने पिता के घर पर छत से कूद कर जान दे दी.

इस जोड़े की खुदकुशी के बाद दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है. पुलिस के मुताबिक पटना के रहने वाले हरीश बगेश और गोरखपुर की रहने वाली संचिता श्रीवास्तव दोनों वाराणसी के एक ही स्कूल में पढ़ते थे जहां उन्हें 11वीं क्लास में एक दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली. इसके बाद यह जोड़ा मुंबई में रहने लगा जहां हरीश एमबीए करने के बाद एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करता था.

See also  गांजा की तस्करी करते एक दम्पत्ति को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

कुछ दिनों बाद संचिता श्रीवास्तव की तबियत बिगड़ी तो उसके पिता और गोरखपुर के चर्चित डॉक्टर रामचरण दास उसे लेकर अपने शहर लौट गए थे. गोरखपुर में ही संचिता का इलाज चल रहा था. पत्नी का ख्याल रखने के लिए हरीश भी बैंक की नौकरी छोड़कर गोरखपुर आ गए और बीते कई महीनों से ससुराल में रहकर ही पत्नी की देखभाल कर रहे थे.

रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान हरीश ने कई जगह नौकरी की तलाश की लेकिन उसे निराशा ही हाथ लगी. कहीं भी उसे नौकरी नहीं मिली. इसके बाद कहा जा रहा है कि दो दिनों पहले हरीश अपने घर पटना जाने की बात कहकर ससुराल से निकला लेकिन अपने शहर आने की जगह वो वाराणसी चला गया. परिजनों का फोन नहीं उठाने के बाद परिजन उसे ढूंढते हुए वाराणसी में सारनाथ क्षेत्र पहुंचे जहां होम स्टे के एक कमरे में हरीश फंदे से लटका मिला.

See also  भोपाल: वन्दे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना, पांच कोच के 30 कांच को पहुंचा नुकसान

जैसे ही ये खबर गोरखपुर में उसके ससुर और डॉक्टर रामचरण दास को मिली वो वाराणसी जाने के लिए निकले. हालांकि इसी दौरान जब उनके बेटी को पति के मौत की जानकारी हुई तो वो ये सहन नहीं कर पाई और छत पर जाकर नीचे कूद गई. उसकी भी वहीं मौत हो गई.

सारनाथ में हरीश के शव की पहचान पुलिस ने उसके पास मिली आधार कार्ड से की. उसके पिता का नाम रामास्वामी मालवीय है. पुलिस ने हरीश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है. शुरुआती जांच में पता चला है कि नौकरी चली जाने के बाद हरीश डिप्रेशन में रहने लगा था और नशे का आदी भी हो गया था. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

See also  बलिया में 11 और मरीजों की मौत, पांच दिनों में मृतकों की संख्या 68 हुई, 178 नए भर्ती

(साभार : आज तक )

Related Articles

Leave a Reply